

दैनिक भारत न्यूज
बूढ़नपुर।
महाराजगंज थाना क्षेत्र का रहने वाला एक द्वारा वर्षों से किन्नर का भेष बना कर क्षेत्र में लूटपाट कर रहा है। जिसकी सूचना क्षेत्रीय किन्नर संगठन के अध्यक्ष किरण किन्नर को हुई, तो उनके द्वारा कई बार इस शिकायत दर्ज कराई गई, लेकिन इस व्यक्ति पर कोई कार्यवाही नहीं की गई। इ, संबंध में किन्नरों ने थाने में तहरीर दिया। थाने पर मौजूद एसपी ग्रामीण ने दोषी के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया है।
किन्नर संगठन के अध्यक्ष ने आरोप लगाया गया कि यह हमारे समुदाय का नहीं है। यह पुरुष है, जो किन्नर का भेष बना कर जनता को लूटने का काम कर रहा है। किन्नर संगठन के अध्यक्ष किरण को जब इसकी सूचना हुई तो वह अपने दल बल के साथ उसे पकड़ कर महाराजगंज थानाध्यक्ष को सौंप दिया। साथ ही पुलिस से कार्रवाई की मांग किए। किन्नर संगठन के अध्यक्ष किरण ने बताया कि बुधवार की सुबह 7:00 बजे महाराजगंज थाना के कप्पसा गांव के पास से श्यामराज पुत्र चंद्रजीत निवासी गढ़वाल थाना मुबारकपुर को हम लोगों ने बधाई के कार्य करते हुए पकड़ लिया। उसे महाराजगंज की पुलिस को सौंप दिया गया।
बता दें श्यामराज द्वारा किन्नर का वेशभूषा बना कर क्षेत्र में अपनी हनक बनाए हुए था। अपने क्षेत्र में किसी अन्य किन्नर को आने नहीं देता था। अगर कोई आ जाता उसे मारपीट करके भगा देता था। जिससे किन्नरों में भय व्याप्त है। महाराजगंज थाने पर पहले से मौजूद एसपी ग्रामीण चिराग जैन को ज्ञापन सौंपा गया। साथ ही कार्रवाई की मांग की गई। इस संबंध में एसपी ग्रामीण चिराग जैन द्वारा बताया गया कि किन्नर समुदाय के लोगों ने महाराजगंज थाने में तहरीर दी। जिसमें एक व्यक्ति द्वारा किन्नर का भेष बना कर बधाई जैसे अनेक कार्यक्रम किया जा रहा। किन्नर समुदाय के लोगों की मांग देख को देखते हुए जांच कर दोषी के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
