दैनिक भारत न्यूज

निजामाबाद।
स्थानिय कस्बा में स्थित महादेव घाट पर बुधवार की सुबह सात बजे से श्री रुद्र महा यज्ञ प्रारंभ हुआ। सुबह विधि विधान से पूजन कर कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें लोगों द्वारा 151 कलश में शिवाला घाट पर जल लेकर यज्ञ मंडप में रखकर पूजन कार्यक्रम सम्पन्न किया गया। इस अवसर पर हाथी, घोड़े, बैंड बाजा के साथ हजारों लोग हर हर महादेव जय श्री राम का नारा लगाकर चल रहे थे। कलश यात्रा महा घाट से निकल कर निजामाबाद में नगर भर्मण करते हुए नई सड़क, बाईपास से जाकर शिवाला घाट से तमसा नदी का जल लेकर यज्ञ स्थल पर जल चढ़ाया गया है। निजामाबाद यज्ञ होने के कारण पूरा क्षेत्र भक्ति वातावरण बना हुआ है। यज्ञाचार्य कृपा शंकर मिश्र ने बताया कि आज़ शाम से संगीत मय भजन और कथा कथावाचक प्रज्ञा मिश्रा कानपुर और पर्वचनकर्ता गंगा सागर पाठक द्वारा किया जाएगा। दिन में यज्ञ रुद्राभिषेक और हवन पूजन का कार्यक्रम रोज चलता रहेगा और शाम रोज कथा और संगीत मय भजन कीर्तन 22 जून तक होगा। उसी दिन पूर्णा आहुति और शाम को भव्य भंडारा होगा। सह आचार्य पंडित शुभम् मिश्रा बी एच यू ने बताया श्री रुद्र महायज्ञ में भक्तों द्वारा रातों दिन यज्ञ स्थल पर हवन पूजन और परीक्रमा होती रहेगी। इस अवसर पर मुख्य यजमान रामधारी प्रजापति और ल्क्षमीना प्रजापति, अमित सोनी, शिव प्रसाद वर्णवाल, बबलू गुप्ता, सुरेश गुप्ता, रमेश कसोधन, गोलू गोंड़, राजू सोनी आदि लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *