

दैनिक भारत न्यूज
बूढ़नपुर, (आजमगढ़)।
ग्राम प्रधान, विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं प्रधानाध्यापकों की एकदिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन बुधवार को ब्लॉक सभागार कोयलसा में किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद लालगंज नीलम सोनकर ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विशिष्ट अतिथि डायट प्राचार्य सूर्य प्रताप सिंह व बीएससी समीर रहे।
बीडीओ पवन सिंह, परियोजना अधिकारी बाबूलाल, खंड शिक्षा अधिकारी पंकज कुमार मौर्य ने सभी का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। पूर्व सांसद ने सभी का आह्वान करते हुए कहा कि शिक्षित भारत का सपना हमारे विकसित विद्यालयों से ही होकर जाएगा। डायट प्राचार्य ने कहा कि सभी बच्चों को शिक्षित और निपुण बनने का अधिकार है, जिसकी जिम्मेदारी हम सभी की है। बीएसए समीर ने कहा कि प्रबंध समिति, ग्राम प्रधान और प्रधानाचार्य अपने विद्यालय को निपुण बनाएं आगामी सत्र में शत-प्रतिशत नामांकन का लक्ष्य पूर्ण करें। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह ने सभी शिक्षकों से ब्लॉक को निपुण ब्लॉक बनाने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में प्रत्येक विद्यालय से एक-एक निपुण बच्चों को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा निपुण प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। विज्ञान क्विज में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त बच्चों को डायट प्राचार्य द्वारा प्रमाण पत्र व ₹1000 नगद देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कंपोजिट विद्यालय भैरवपुर, यूपीएस भटौली तथा यूपीएस बड़ागांव के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इस वर्ष सेवानिवृत हो रहे पांच शिक्षकों को अंग वस्त्रम देकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले तीन विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष का माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष अजय सिंह, राजेंद्र यादव, शैलेश सिंह, प्रदीप कुमार सिंह, एआरपी प्रवीण मिश्रा, वीरेंद्र शुक्ला, सुरेंद्र यादव, विनोद मौर्य नागेंद्र दुबे, महावीर, राजेश सिंह, संजय सिंह, जगदंबा सिंह, विजय प्रताप यादव, सुशील उपाध्याय रामकेश सिंह, ग्राम प्रधान हरीलाल प्रजापति, अमरजीत सिंह,लालजीत यादव, राम आधार यादव आदि रहे। संचालन देवेंद्र सिंह ने किया।
