आशीष तिवारी

आजमगढ़।
बीते कई दिनों से आतंक का पर्याय बना खूंखार तेंदुआ तो भय और दहशत मचाकर रह गया, लेकिन जहानागंज थाना क्षेत्र के बस्ती गांव में सूअर ने तांडव मचाते हुए अधेड़ को मौत की नींद सुला दिया। साथ ही चार लोगों को घायल कर दिया। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। गांव वालों के सहयोग से पुलिस और वन विभाग की टीम सुअर को पकड़ने में जुटी हुई थी। काफी मशक्कत के बाद देर शाम को वह पकड़ा जा सका।
जानकारी के मुताबिक जहानागंज थाना क्षेत्र के बस्ती गांव में बुधवार की सुबह करीब दस बजे जंगली सुअर हमला बोलते हुए छह लोगों को घायल कर दिया। इस हमले में बंगाली राम (58) की मौत हो गयी। सुअर द्वारा उसके गले में काट लिया गया था। जिससे अत्यधिक खून बहनने से उसकी मौत हो गयी। गंभीर रूप से घायल चंद्रबली राम, श्यामदेव को प्राइवेट व कीरत और सुभाष को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामूली रूप से घायल गुलशन को प्राथमिक इलाज के बाद छोड़ दिया गया।
उधर घटना से हड़कंप मच गया। गांव वालों के सहयोग से वन विभाग और पुलिस की टीम काफी मशक्कत के बाद देर शाम को सुअर को पकड़ने में कामयाब हो सकी।
शुक्रवार की सुबह से ही बस्ती और आसपास के गांव के लोगों में दहशत रही। लोग घर से बाहर निकलने में भी भय खा रहे थे। स्कूल से लाडलों के सुरक्षित घर पहुंचने पर लोगों ने राहत की सांस लिए। उधर जैसे ही सुअर के हमले से एक की मौत और कईयों के घायल होने की जानकारी लोगों को हुई तो लोग यह चर्चा करने लगे कि तेंदुआ कुछ नहीं उखाड़ सका, लेकिन सुअर ने कोहराम मचा दिया। बता दें कि तहबरपुर और कंधरापुर थाना क्षेत्र के बीच तेंदुआ दिखाई देने से दोनों थाना क्षेत्र के तमाम गांव के लोगों में दहशत थी। संयोग रहा की वन विभाग की टीम तेंदुआ को पकड़कर सुरक्षित आबादी से दूर कर दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *