
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
देवगांव कोतवाली पुलिस और बदमाश के बीच गुरुवार को हुई मुठभेड़ में 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश पुलिस की गोली से घायल हो गया। उसके पास से अवैध असलहा बरामद हुआ। पुलिस घायल बदमाश का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
पूर्व की घटना-
कोतवाल देवगांव विनय कुमार मिश्रा के मुताबिक वादिनी मुकदमा द्वारा थाना देवगांव पर तहरीर दिया गया था कि अभियुक्त विकास यादव पुत्र कमला प्रसाद यादव निवासी रणमों थाना देवगांव ने वादिनी की पुत्री के साथ छेड़खानी किया था। इस संबंध में पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गयी थी। उक्त मुकदमें में सुलह समझौता करने के लिये अभियुक्त विकास द्वारा 22 अप्रैल को वादिनी को धमकी दिया व जान से मारने की नियत से फायरिंग किया। इस घटना की भी रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच चौकी प्रभारी पल्हना सुल्तान सिंह को सौंप दी गयी।
गिरफ्तारी का विवरण
प्रभारी निरीक्षक देवगांव विनय कुमार मिश्र मय हमराह आईटीआई कालेज लफियां के पास मौजूद थे। मुखबीर ने सूचना दिया कि थाने का वांछित अपराधी विकास यादव मोटर साइकिल से मेहनाजपुर की तरफ से आ रहा है, जिसके पास असलहा भी है। इस सूचना पर विनय कुमार मिश्रा मय हमराह गायत्री मोड़ पहुँचे कि अचानक मोटर साइकिल से एक व्यक्ति काफी तेजी से पल्हना बाजार की तरफ जाता हुआ दिखायी दिया। जिसका पिछा करते हुए प्रभारी निरीक्षक देवगांव हमराह द्वारा निरीक्षक अपराध रूद्रभान पाण्डेय, चौकी प्रभारी पल्हना को अवगत कराया कि एक बदमाश मोटर साइकिल से पल्हना की तरफ काफी तेजी से जा रहा है। जिस पर निरीक्षक अपराध रूद्रभान पाण्डेय, उप निरीक्षक सुल्तान सिंह मय हमराह द्वारा गायत्री मोड़ की तरफ बढ़े। मोटर साइकिल सवार बदमाश ने पल्हना मेहनाजपुर रोड पर सामने से निरीक्षक रूद्रभान पाण्डेय मय हमराह व पिछे से प्रभारी निरीक्षक देवगाँव मय हमराह को पिछा करते हुए देखकर रोड के दाहिने तरफ सुनसान रास्ते पर अचानक मुड़ने के प्रयास में फिसल कर गिर गया। बदमाश उठकर भागते हुए अपने को दोनो तरफ से पुलिस पार्टी से घिरा देखकर पुलिस पार्टी को लक्ष्य बनाकर जान से मारने की नियत से फायरिंग करने लगा। पुलिस पार्टी द्वारा पर्याप्त चेतावनी के बाद जवाबी कार्यवाही करते हुए आत्मरक्षार्थ नियन्त्रित फायरिंग की गयी जिसमें बदमाश के बांये पैर मे गोली लगने से वह घायल हो गया। उसे गिरफ्तार कर लिया गया। घायल बदमाश की पहचान विकास यादव पुत्र कमला प्रसाद यादव निवासी रणमों थाना देवगांव जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 30 वर्ष के रुप में हुयी।
