
दैनिक भारत न्यूज
पटवध।
आजमगढ़ और बिलरियागंज मुख्य मार्ग पर पटवध सरैया बाजार स्थित है। इसी बाजार के पटवध मोड़ के पास से विद्युत तार गुजर रहा है। हाईटेंशन तार खिंचने के लिए विद्युत पोल गाड़ा जा रहा। पटवध मोड़ पर ठेकेदार रास्ते में पोल गाड़ने लगा। इस बात का स्थानिय लोगों ने विरोध किया। ठेकेदार और आमजन में कहासुनी होने लगी। लोगों ने कहा कि रास्ते में पोल न गाड़िए क्योंकि सड़क चौड़ी और मरम्मती करण में बाधा उत्पन्न होगी। मामला संज्ञान में आने पर लोक निर्माण विभाग के अधिकारी पहुंचे और काम को रोकवा दिया। इस दौरान मौके पर विद्युत विभाग के छोटे बड़े अधिकारी पहुंच गये। मौके से अवगत होने के बाद निर्णय लिया गया कि विद्युत पोल मार्ग से करीब पांच मीटर दूर गाड़ा जाएगा। इस फैसले का स्थानिय लोगों ने स्वागत किया। इस अवसर पर क्षेत्र के तमाम लोग मौजूद रहे।
एसडीओ विद्युत विभाग तुषार श्रीवास्तव ने बताया कि मामले को हल कर लिया गया है। ठेकेदार को निर्देश दिया गया है कि आमजन के सुख सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए काम पूरा कराने को कहा गया है।
