दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
मुबारकपुर थाना क्षेत्र के बम्हौर गांव में 14 जुलाई की रात हुई घटना किसी मानलिंचिंग से कम नहीं थी। इसके बावजूद पुलिस केस दर्ज कर शांत बैठ गयी है। जबकि अंदर ही अंदर आमजन में आक्रोश पनप रहा है। इस घटना में घायल एक युवक जीवन मौत से जूझ रहा है।
मुबारकपुर थाना क्षेत्र के बम्हौर गांव निवासी अजीत यादव की घर से थोड़े दूरी पर पेट्रोल पंप स्थित है। अजीत के मुताबिक 14 जुलाई की रात करीब आठ बजे उसका छोटा भाई राहुल यादव अपने गांव के अजय यादव के साथ बाइक से जा रहा था। बम्हौर बाजार में बारिश की वजह से सड़क के किनारे पानी लगा है। जाते समय राहुल की बाइक पानी में चली गयी और छिंटा क्षेत्र के अजहर पर पड़ गया। पानी का छिंटा ऊपर जाने पर अजहर नाराज हो गया और झगड़ा करने लगा। स्थानिय लोगों ने बीच बचाव कर दिया। रात करीब दस बजे राहुल अपने पेट्रोल पंप पर था। तभी अजहर आदि दर्जनों लोगों को लेकर मौके पर पहुंचा। सभी राहुल को लात घूसा और लाठी डंडा से पीटकर घायल कर दिया। इस दौरान अन्य कयी लोगों को भी चोटें आईं हैं, लेकिन राहुल की हालत गंभीर है। उसे जिला अस्पताल से रेफर कर दिया गया है। उसका शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। अजीत यादव ने बताया कि इतनी गंभीर मार लगी है कि राहुल कोमा में चला गया है। पुलिस केस दर्ज करने के बावजूद मौन साधे हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *