दैनिक भारत न्यूज

लालगंज (आजमगढ़)।
राष्ट्रीय मार्ग 233 पर गंभीरपुर थाना क्षेत्र के मईखरगपुर गांव के पास मंगलवार की दोपहर को विंध्याचल से दर्शन पूजन और मूंडन संस्कार करा कर जनपद मऊ मोहम्मदाबाद के ठोठिया गांव वापस जा रहे दर्शनार्थियों से भरी आर्टिका कार विपरित दिशा से आ रहे बाइक सवार को बचाने के चक्कर में पलट गई। इस दौरान चोट लगने से मोटरसाइकिल सवार भी गंभीर रूप से घायल हो गये। उधर आर्टिकाकार में सवार आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये। सूचना मिलते ही गंभीरपुर थाने की पुलिस चौकी प्रभारी गोसाई की बाजार राकेशचंद्र त्रिपाठी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। घायलों को तत्काल सौ सैय्या चिकित्सालय लालगंज पहुंचाया गया। जहां गम्भीर रूप से घायल चंपा , नीलम , गरिमा , पूनम , मुलायम , दुर्गविजय , सतीश आदि शामिल हैं। डाक्टर ने सभी का प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही मुडन कराकर आ रहे दोनों बच्चे बाल बाल बचे। बाइक सवार भी गंभीर रूप से घायल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *