दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
देवगांव कोतवाली क्षेत्र के लहुवा गांव के पास नहर के किनारे शुक्रवार की रात देवगांव पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश घायल हो गया। जबकि दूसरा सरेंडर कर दिया। घायल बदमाश का इलाज चल रहा।

यह रहा घटनाक्रमः
28 जून को वादी मुकदमा आजाद कुमार पटेल पुत्र ओमप्रकाश पटेल निवासी सर्वीपुर ताड़ी थाना फूलपुर जनपद वाराणसी ने थाना देवगांव पर लिखित तहरीर दिया कि वादी मुकदमा के पिता ओला कम्पनी की गाड़ी को चलाते हैं। दिनांक- 28.06.2024 को समय प्रातः 03.00 बजे भोर में 03 लड़कों द्वारा मुगलसराय स्टेशन से गौराबादशाहपुर तयशुदा किराये पर छोड़ने की बात की गयी। जिसके पश्चात वादी मुकदमा के पिता 03 लड़कों को ओला की स्वीफ्ट डिजायर कार से गौराबादशाहपुर छोड़ने हेतु रवाना हुए कि रास्ते में कबीरा पुलिया थाना क्षेत्र देवगांव के पास पहुंचने पर अचानक मारपीट कर ओला स्वीफ्ट कार, 02 मोबाइल व 1000 रुपये छीन लिए तथा वादी मुकदमा के पिता का हाथ- पैर बांधकर ओला कार में घुमाये तथा सुनसान स्थान देखकर कबीरा पुलिया के पास वादी के पिता को अकेला छोड़कर ओला स्वीफ्ट कार लेकर भाग गये। पुलिस केस दर्ज कर ली। मामले की जांच कोतवाल देवगांव विनय कुमार मिश्रा कर रहे थे।

पुलिस और बदमाश में हुई मुठभेड़ः

29 जून को प्र0नि0 देवगांव विनय कुमार मिश्र मय हमराह को सूचना मिली कि कबीरा पुलिया के पास से लूटी गयी कार से कुछ लोग लहुवां कला की तरफ से लालगंज की तरफ आने वाले हैं। जिसके पास असलहा भी है। इस सूचना को नि0 रूद्रभान पाण्डेय को अवगत कराते हुए निर्देशित किया गया कि पुलिस बल के साथ बैरीडीह की तरफ तत्काल पहुंचकर अभियुक्तों की घेरा बन्दी किया जाय। इस सूचना पर नि0 रूद्रभान पाण्डेय मय हमराह आमा महुआं जाने वाले रास्ते के पास पहुँचे। एक कार काफी तेज गति से आती हुई दिखाई दी, कार चालक प्रभारी निरीक्षक के सामने से तथा पीछे से द्वितीय मोबाइल से अपने को घिरा देखकर गाड़ी न रोककर बाये तरफ जाने वाले कच्चे रास्ते पर तेजी से कार मोड़ कर भागने का प्रयास किये किन्तु कार रास्ते के दाहिने तरफ खेत में कार का दाहिना हिस्सा नीचे उतर गया जिससे पिछला बायां चक्का उठ गया। कार का दरवाजा खोलकर चालक सीट से एक व्यक्ति दाहिने तरफ भागा जिसे उ0नि0 लालबहादुर प्रसाद व का0 शिवम राय द्वारा पीछा कर करीब 50 गज जाते जाते पकड़ लिया गया तथा कार के बाये आगे बैठा हुआ दुसरा व्यक्ति उतर कर चकरोड पर ही भागने लगा तथा पीछे दाहिने तरफ बैठा तीसरा व्यक्ति भी कार के दाहिने गेट को खोलकर खेत में भागने लगा। प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार मिश्र तथा नि0 रूद्रभान पाण्डेय व अन्य पुलिस बल द्वारा चकरोड पकड़कर भाग रहे दोनों व्यक्तियों का पीछा किया जा रहा था, कि दोनो व्यक्तियों द्वारा अचानक पीछे मुड़कर पुलिस वालों को जान से मारने की नियत का लक्ष्य बनाकर 01-01 राउण्ड फायर किये। इस पर पुलिस बल द्वारा आत्मरक्षार्थ नियंत्रित फायरिंग की गयी। जिसमें दूसरे बदमाश के बायें पैर में गोली लगी है, उपचार हेतु सदर अस्पताल आजमगढ़ भेजा गया तथा तीसरे बदमाश को घेराबन्दी करके पकड़ लिया गया।
घायल बदमाश की पहचान अभिषेक सिंह उर्फ शिवांश सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह निवासी लहुवां कला थाना देवगांव जनपद आजमगढ़ तथा क्रमशः गिरफ्तार दुसरे व तीसरे अभियुक्त की पहचान 2.अभिषेक सिंह पुत्र समरबहादुर सिंह निवासी दिवाकलपुर थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर 3.सोमप्रकाश सिंह पुत्र श्यामपलट सिंह निवासी दिवाकलपुर थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर के रूप में हुई है। तीनों अभियुक्तों को समय लगभग रात्रि 02.25 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया ।
अभियुक्तों के कब्जे से 02 तमंचा, एक जिन्दा व 02 खोखा कारतूस .315 बोर, लूटी गयी 01 स्विफ्ट कार, 05 मोबाइल बरामद किया गया है।
घायल बदमाश अभिषेक सिंह जिला बदर अपराधी है। इसके विरूद्ध कुल 08 अभियोग पंजीकृत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *