दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
बूढ़नपुर तहसील क्षेत्र के कटोही गांव के ग्रामीणों ने जल निकासी की समस्या को लेकर मंगलवार को स्वाभिमानी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष चौधरी एवं ग्राम प्रधान छोटेलाल प्रजापति के नेतृत्व में तहसील परिसर में सैकड़ो की संख्या में ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया।
क्षेत्र पंचायत सदस्य देवव्रत यादव उर्फ मोनू परमेश्वर यादव, जोगिंदर गोंड़, संदीप यादव, उदय प्रजापति, अंबिका सिंह, मोहम्मद उर्फ मोहम्मद कमरू, मोहम्मद वकील, धर्मेंद्र यादव, इसरावती, राजपति देवी, शोभा देवी, आरती आदि ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। आरोप है कि हमारे गांव में नादान का पानी पूरी तरह से बाधित है। गांव के ही कुछ मनबढ़ एवं दबंग लोगों द्वारा ग्राम सभा की पोखरी पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया।पोखरी को पूरी तरह मिट्टी से पाट दिया गया। सरकारी जल निकासी की नाली ग्राम सभा की थी उसको भी इन लोगों ने पाट दिया। जिसके चलते ग्राम सभा में जल जमाव की समस्या बनी हुई है। जिसको लेकर के हम ग्रामीणों द्वारा सैकड़ो बार प्रार्थना पत्र के माध्यम से स्थानीय अधिकारियों से गुहार लगाई गई, लेकिन समस्या का कोई निस्तारण नहीं हुआ। जल निकासी की समस्या से 60 घरों के लोग परेशान हैं। लोगों के घरों में और घरों के सामने गंदा पानी एकत्रित हो गया है। जो दुर्गंध दे रहा है। इसके संबंध में ग्रामीणों ने कई बार विरोध प्रदर्शन साथ ही नादान के पानी खुलवाने के लिए अलाधिकारियों से गुहार लगाई। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *