
सुबह सैर सपाटे के लिए पोखरे के किनारे लोग पहुंचे तो जानकारी हुई
रानी की सराय।
ऐतिहासिक रानी पोखरा में गुरुवार की सुबह को एक दिव्यांग का शव उतराया हुआ मिला। जबकि उसका वाकर बुधवार की शाम से ही पोखरा के किनारे पड़ा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर के पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उसकी पहचान करने का प्रयास जारी है।
रानी की सराय पोखरे पर सुबह से ही टहलने व व्यायाम करने और सैर सपाटा के लिए लोग पहुंचे। वहां रानी पोखरा की पक्की सीढ़ी के पास एक व्यक्ति की लाश उतराई हुई थी। वह दिव्यांग था। शव पानी में उतराया हुआ देख लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। लोगों के अनुसार बुधवार रात को दिव्यांग का वाकर पोखर के पास पड़ा हुआ था। लेकिन किसी को दिव्यांग की पोखरी में डूबने की भनक तक नहीं लग सकी। लेकिन दूसरे दिन गुरुवार की सुबह को लाश उतराया मिला। तब चर्चाओं का बाजार गरमाया। मृत दिव्यांग आसमानी कलर का पैंट, सफेद शर्ट पहना था। उसके पास सफेद रंग का गमछा था। वाकर सीढ़ी पर पड़ा हुआ था। उसकी उम्र लगभग 45 साल के आसपास होगी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दी। लाश की पहचान कराने के प्रयास में पुलिस जुटी हुई है।
