
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
दी बार एसोसिएशन लालगंज का चुनाव 23 अगस्त को कराए जाने का निश्चय किया गया।वरिष्ठ समिति की बैठक मंगलवार को चेयरमैन समर बहादुर सिंह की अध्यक्षता में आहूत की गयी। बैठक में 114 सदस्यों से एसोसिएशन का चुनाव कराए जाने हेतु निश्चय करते हुए विनय शंकर राय को चुनाव अधिकारी नियुक्त कर 13 व 14 अगस्त को नामांकन, 16 अगस्त को जांच, 17 अगस्त को वापसी यदि आवश्यक हुआ तो 23 अगस्त को चुनाव और 24 अगस्त को मतगणना व चुनाव परिणाम की घोषणा की जाएगी। 30 अगस्त को शपथग्रहण कराने हेतु चुनाव अधिकारी को निर्देशित किया गया। चुनाव की घोषणा होते ही तहसील परिसर में चुनावी सरगर्मी काफी बढ़ गयी है। वरिष्ठ समिति की बैठक में अमर नाथ यादव, धर्मेश पाठक , लालजीत यादव, राम अनुज यादव, विनय शंकर राय उपस्थित थे।
