
दैनिक भारत न्यूज
आज़मगढ़।
दी बार एसोसिएशन लालगंज के चुनाव हेतु बुधवार को नामांकन का कार्य सम्पन्न हो गया। विभिन्न पदों हेतु कुल 14 नामांकन पत्र प्रस्तुत किए गए।वरिष्ठ समिति की देखरेख कराए जा रहे नामांकन में अध्यक्ष पद हेतु नगेन्द्र सिंह व राजनाथ यादव महामंत्री पद हेतु अनिरुद्ध कुमार मिश्रा व सुनिशकुमार श्रीवास्तव सहित विभिन्न पदों हेतु कुल 14 नामाकन पत्र चुनाव अधिकारी विनय शंकर राय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। नामांकन के दौरान वरिष्ठ समिति के चेयरमैन समर बहादुर सिंह, अमर नाथ यादव, धर्मेश पाठक, लालजीत यादव ,राम अनुज यादव उपस्थित थे।
