लालगंज में आयोजित श्री राम कथा में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

लालगंज।
नगर पंचायत कटघर लालगंज के सिविल लाइन्स वार्ड में आयोजित सात दिवसीय श्रीराम कथा के पांचवे दिन बुधवार को कथा वाचक आराधना देवी जी काशी ने आयोजक डॉ. सत्यप्रिय सिंह के संयोजकत्व में यजमान विनय सिंह व साधना सिंह व योगिता गुप्ता ने नगरवासियों के साथ आरती–पूजन के साथ श्रीराम कथा का शुभारम्भ किया।
कथा वाचक आराधना देवी जी काशी  ने श्रद्धालुओं को बताया कि श्रीराम-लक्ष्मण , भरत और शत्रुघ्न की गुरु वशिष्ठ के आश्रम में शिक्षा दीक्षा हेतु राजा दशरथ चारों पुत्र श्रीराम , लक्ष्मण  , भरत  , शत्रुघ्न को गुरु वशिष्ठ अपने आश्रम में लेकर दीक्षा व  शिक्षा के लिए लेकर आते हैं। गुरु वशिष्ठ उनकी शिक्षा पूर्ण कराते हैं। गुरु विश्वामित्र हवन यज्ञ करते हैं। हवन यज्ञ को राक्षस बार-बार विध्वंस करते हैं। ऋषि विश्वामित्र यज्ञ की रक्षा के लिए अयोध्या के लिए प्रस्थान करते है। ऋषि विश्वामित्र अयोध्या में महाराज राजा दशरथ के दरबार में पहुंचकर यज्ञ की रक्षा करने के लिए विनती करते हैं। राम , लक्ष्मण को कुछ समय के लिए साथ भेजने के लिए कहते हैं।
ऋषि विश्वामित्र के समझाने पर वह राजी हो जाते हैं। विश्वामित्र को राम लक्ष्मण को लेकर वन की प्रस्थान करते हैं। विश्वामित्र राम लक्ष्मण को लेकर ताड़का वन पहुंचते है , जहां पर ताड़का राक्षसी दो पुत्रों सुबाहू व मारीच के बारे में बताते हैं।  श्रीराम ने सुबाहू  का वध व  मामा मारीच को एक ही बाण से 100 योजन दूर पहुंचा दिया जो आज का मॉरीशस है।  इसके पश्चात ऋषि विश्वामित्र के यहां राजा जनक दूत माता जानकी के स्वयंवर का समाचार लेकर आता है ,  एवं ऋषि विश्वामित्र श्री राम – लक्ष्मण को लेकर जनकपुर जाते है। पांचवे दिन की कथा श्रवण के समापन के बाद श्राद्धालुओं ने भगवान की आरती की। आरती के उपरान्त कथा  समापन पर सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर पूजा अनुपम दीदी जी , जिला प्रचारक अवनीश जी, राजनारायण सिंह प्रोफेसर अंबरीश सिंह , राजकपूर शुक्ला , प्रभात कुमार सिंह , डॉ देवाशीष शुक्ला , डॉ प्रदीप कुमार मनोज सिंह , रविंद्र रघुवंशी ,  पीयूष पांडेय , कृष्ण कुमार राय , प्रशांत वर्मा , अखिलेश मिश्रा , आलोक श्रीवास्तव ,  नीरज सिंह , राजीव सिंह राजेंद्र सोनकर ,  दिलीप मोदनवाल , दिनेश गुप्त , संजीव , आदित्य , दिनेश यादव , श्रीमती सुषमा सिंह , रेखा सिंह , उर्मिला शुक्ला , निर्मल सिंह , जया यादव , साधना सिंह रंजनासिंह , बबितासिंह , शैल कुमारी सिंह ,  संध्या राय , योगिता गुप्ता , बबिता गुप्ता , संध्या उपाध्याय सरोज सिंह , बेबी सिंह , सन्तरा सोनकर आदि भक्तजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *