दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
गंभीरपुर थाने की पुलिस शनिवार को वीडियो वायरल करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर ली। पुलिस गिरफ्तार आरोपी का चालान कर उसे जेल भेजवा दिया।
एसओ गंभीरपुर वसंत लाल के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी अभिषेक यादव पुत्र चन्द्रभूषण यादव है। वह कंधरापुर थाने के मुजफ्फरपुर गांव का निवासी है। थानाध्यक्ष के मुताबिक
सरायमीर थाने के खंडवारी गांव निवासी खुर्शीद आलम पुत्र फैजान ने चार अक्टूबर को थाने में तहरीर दिया। जिसमें आरोप है कि 26 सितंबर 2024 को रात्रि समय करीब 9 से 10 बजे के बीच विपक्षी अभिषेक यादव पुत्र चन्द्रभूषण यादव अपने साथियों जिनकी संख्या आठ थी द्वारा लहबरिया नेशनल हाईवे नंबर 233 के पास मेरे ढाबा के अन्दर आए, खाने के लिए बकरे का रान मसाला तथा वेज का आर्डर किये खाने के समय गलत तरीके से अभिषेक यादव उपरोक्त द्वारा एक वीडियो बनाया गया कि बकरे का रान मशाला नहीं है। किसी और जानवर के माँस होने का वीडियो बनाकर उसे वायरल कर दिया। जिससे ढाबे की काफी बदनामी हो रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि केस दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजवा दिया गया। अन्य की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *