

दैनिक भारत न्यूज ब्यूरो
जौनपुर।
शोभायात्रा का मुख्य मार्ग बारात शाम 4:00 बजे मिसिरपुर शिवालय से उठकर नगर के मुख्य मार्ग मिसिरपुर, पान दरीबा बाजार, भुवा मुल्लाटोला, हमामदरवाजा, ताड़तला चाहरसू चौराहा, कोतवाली चौराहा, बड़ी मस्जिद मल्हनी पड़ाव, पुरानी बाजार से होकर पांचो शिवालय मंदिर पर पहुंचकर संपन्न हुआ। इस अवसर पर हाथी घोड़ा डीजे के साथ रथ पर बैठकर विभिन्न मार्गों पर श्रद्धालु भक्त ने दर्शन किया। इस अवसर पदाधिकारीगण संचालक पंडित दिव्यनाथ चतुर्वेदी अध्यक्ष, अखिलेश चंद्र श्रीवास्तव उपाध्यक्ष, विनोद कुमार श्रीवास्तव महामंत्री, विशाल चौरसिया मंत्री, संतोष मौर्य कोषाध्यक्ष, प्यारे लाल यादव उपकोषाध्यक्ष, शीतला प्रसाद चौरसिया सचिव, संरक्षणगण मनोरमा मौर्य, रामसूरत मौर्य, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद प्रतिनिधि जौनपुर मौजूद रहे।
