दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
जिल के निजामाबाद तहसील क्षेत्र के दत्तात्रेय धाम पर महाराष्ट्र से आए हुए दस दर्शनार्थियों ने दर्शन पूजन किया।
उन्होंने बताया कि हम लोग 24 फरवरी से बांबे से चले हुए हैं कुंभ में नहाने के लिए और उसके बाद यूपी में कई जनपदों में जाकर ऐतिहासिक मंदिरों में दर्शन पूजन किया। उन्होंने बताया कि प्रयागराज में आकर गंगा जमुना और सरस्वती के संगम में स्नान किया गया और उसके बाद वहां से अयोध्या में जाकर राम लला का दर्शन पूजन कर सरयू नदी में स्नान किए। इसके बाद सभी लोग शिवरात्रि के दिन वाराणसी में बाबा विश्वनाथ मंदिर में जाकर पूजन किया। यहां शाम को मां गंगा की आरती में उपस्थित हुए। उसके दूसरे दिन गोरखपुर में गुरू गोरखनाथ मंदिर में दर्शन पूजन कर वहां से नेपाल में पशुपतिनाथ मंदिर में दर्शन किए। शनिवार को सभी आजमगढ़ में दत्तात्रेय धाम पर पहुंचकर दर्शन पूजन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि हम लोग दस साल पहले आए थे और अबकी बार आए हैं, तो यू पी में सड़कों का जाल और धार्मिक स्थलों को बहुत ही आकर्षक ढंग से बनाया गया है। जिसके लिए हम सभी लोग उत्तर प्रदेश सरकार और मोदी सरकार का धन्यवाद कर रहे हैं कि इतने कम समय में बहुत तेजी के साथ विकास कार्य कर रहे हैं।
इस अवसर पर महाराष्ट्र से आने वाले पर्यटकों में पुरूषोतम पाटिल, किशोर नाना पाटिल, भरत भाई गौड़, मनीष पारिख, राजेश राय, धर्मेश शर्मा,परवीन भादने वसुदेव गवाद, मांगीलाल प्रजापति, मोरेश्वर आदि लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *