तेज हवा का झोंका चलने से कयी जगहों पर गिरे पेड़

पटवध।
रविवार की रात में करीब डेढ़ बजे बिलरियागंज क्षेत्र में आकाशीय बिजली की तड़तड़ताहट की आवाज सुनकर अठारह वर्षीय एक किशोरी बेहोश होकर गिर गई। उसे बेहोशी हालत में तुरंत सीएचसी बिलरियागंज लाया गया। इमरजेंसी वार्ड के चिकित्सकों की काफी मशक्कत के बाद वह होश में आई। स्थिति सामान्य होने पर चिकित्सकों ने उसे रात में ही सीएचसी से रेफर कर दिया।  
कस्बा निवासिनी सानिया पुत्री जलालुद्दीन पानी बरसने की संभावना पर  मकान की छत पर  फैलाए गए  कपड़े उतारने गई थी। इस बीच वह महज आकाशीय बिजली की तड़कने की आवाज से बेहोश होकर छत पर गिर गई। जानकारी होने  पर परिजन उसे सीएचसी पर ला कर भर्ती किए। इलाज के बाद हालत में सुधार हुआ। उधर तेज हवा का झोंका चलने से क्षेत्र के कयी स्थानों पर पेड़ गिर गया। जिससे काफी देर तक यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। लोगों की मदद से व्यवस्था को सुचारु बनाया जा सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *