ढाई साल पहले विधिविधान से उसकी शादी हुई थी

एक आरोपी गिरफ्तार, मामले की हो रही गहनता से जांच

देवगांव कोतवाली के मसीरपुर गांव में था उसका मायका

बूढ़नपुर।
अतरौलिया थाने के बूढ़नपुर गांव निवासी दिव्या सिंह पत्नी रवि रंजन सिंह उम्र 22 वर्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में शनिवार की सुबह पांच बजे मौत हो गई है। उसके मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है।
देवगांव कोतवाली के मसीरपुर गांव निवासी एडवोकेट नागेंद्र सिंह की छोटी बेटी दिव्या सिंह की शादी अतरौलिया थाने के बूढ़नपुर गांव निवासी रवि रंजन सिंह से हुई थी। करीब ढाई वर्ष पूर्व दोनों की शादी विधि विधान से हुई थी।
एडवोकेट नागेंद्र सिंह ने आरोप कि मेरी बेटी दिव्या से दहेज मांगा जा रहा था। दहेज न देने के कारण उसकी गला घोटकर हत्या कर दी गई। पिता के तहरीर पर अतरौलिया थाने की पुलिस मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने अभियुक्त रवि रंजन गिरफ्तार कर लिया है। वहीं सास कमला सिंह का कहना है। मेरे पास इकलौता बेटा है जो गोरखपुर में लिफ्ट में इंजिनियर है। बहु अपने मायके मसीरपुर में प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक थी। जिसका ट्रांसफर अभी चार दिन पहले बूढ़नपुर तहसील में हुआ था। हम लोग हंसी खुशी अपने परिवार में रहते थे। हम लोग निर्दोष हैं। हम लोगों के ऊपर फर्जी मुकदमा दर्ज कर परेशान किया जा रहा है। हम लोग निर्दोष हैं। इसकी जांच निष्पक्षता से होनी चाहिए। घटना की सूचना मिलते ही अतरौलिया निरीक्षक प्रमेंद्र कुमार सिंह चौकी इंचार्ज बूढ़नपुर राम निहाल वर्मा ,सहित तमाम पुलिसकर्मी पहुंच गए। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दिव्या के पास एक 6 माह का लड़का है। जिसका नाम अभिनंदन है। निरीक्षक प्रमेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पिता के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारण का पता चल सकेगा और कार्रवाई आगे की जा सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *