
दैनिक भारत न्यूज
पटवध।
खंड शिक्षा अधिकारी बिलरियागंज रत्नाकर पांडेय की अध्यक्षता में गुरुवार को नसीरपुर में विद्यालय प्रबंध समिति /पीटीएम बैठक हुई।
कार्यक्रम का शुभारंभ करने से पहले मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया गया।
प्रधानाध्यापक कपिल देव सिंह ने माला पहनाकर अतिथि का स्वागत किया। अन्य शिक्षकों ने भी माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में छात्राओं द्वारा सरस्वती गीत व स्वागत गान से स्वागत किया गया। जिनका स्वागत हुआ उसमें
मुख्य अतिथि खंड शिक्षाधिकारी बिलरियागंज रत्नशंकर पांडेय, करुणेश पांडेय व शसंजय सिंह (ARP) उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि द्वारा रिपोर्ट कार्ड टीसी के साथ टाप-10 बच्चों को जिमेस्टिक बॉक्स व पेन का वितरण किया गया। नये सत्र में नामांकन, पठन-पाठन तथा अभिभावक से शिक्षक के आपसी सौहार्द बनाये रखने पर विस्तृत चर्चा की गयी। खंड शिक्षा अधिकारी ने बच्चों की सराहना की और उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा बच्चे अच्छे नंबर लाए और विद्यालय में प्रथम स्थान पाकर ब्लॉक में प्रथम स्थान पाएं। जिसे ब्लॉक के साथ-साथ जिला का भी गौरव बढ़ता रहेगा। खंड शिक्षा अधिकारी ने उपस्थित अभिभावकों को भी बच्चों पर ध्यान देने की सलाह दिए।
