
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
निजामाबाद थाना क्षेत्र के बड़ागांव हुसामपुर निवासी धीरेंद्र कुमार तिवारी ऊर्फ गुड्डू महाराष्ट्र में गोदरेज कम्पनी के विक्रोली में सिकोर्टी गार्ड की नौकरी करते हैं। सुबह पांच बजे के समय वह कम्पनी में राउंड पर चेकिंग कर रहे थे कि तभी जमीन में लगभग 35 फूट गहरे गड्ढे में जाकर गिर गए। उनका दोनों पैर टूट गया। बाएं पैर की 8 जगह से हड्डी टूटी है। दाएं पैर की चार जगह से हड्डी टूट गई है। घंटो बाद उनको होश आया तो उनका मोबाइल शर्ट के ऊपर वाले पॉकेट में रखने के कारण भींगा नहीं था। थोड़ी हिम्मत जुटाकर के उन्होंने उसी फोन से कम्पनी को फोन करके बताया। इसके बाद पुलिस और एनडीआरएफ की मदद से 5 घंटे बाद उनको बाहर निकाल कर अस्पताल के आईसीयू में रखा गया है। इस घटना की सूचना मिलते ही परिवार के लोग पहुंच गए हैं और उनके निकालने का रेस्क्यू बीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
