
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
कप्तानगंज गांव निवासी किशोर की उसके पड़ोसी ने इसलिए हत्या कर दिया कि उसे शक था कि किशोर उसकी पत्नी पर गलत नियत रख रहा था। पुलिस मुख्य आरोपी और घटना में प्रयुक्त ईंट, बाइक आदि बरामद कर ली। गिरफ्तार आरोपी को जेल भेजवा दिया गया।
यह रहा पूरा मामलाः
पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के मुताबिक 15 मार्च 2024 को कप्तानगंज गांव निवासी प्रमिला प्रजापति पत्नी स्व. सुरेश प्रजापति ने थाना कप्तानगंज पर लिखित तहरीर दी कि 10 मार्च 2024 को उसका 24 साल का बेटा गंजू घर से कहीं चला गया है तथा काफी खोजबीन के उपरान्त भी कहीं पता नहीं चला है। पुलिस गुमशुदगी दर्ज करके जांच शुरू की।
विवेचना के दौरान आया नामः
पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। इस दौरान अभियुक्त गुलशन गुप्ता पुत्र सुरेन्द्र गुप्ता निवासी ग्राम कप्तानगंज और प्रिंस गुप्ता पुत्र लौटू का नाम प्रकाश में आया।
गिरफ्तारी का विवरणः
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 18 मार्च 2024 को थाना कप्तानगंज के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पाल आरोपियों की तलाश में जुटे थे। इस दौरान मुखबिर के जरिए सूचना मिलने पर पुलिस गुलशन गुप्ता पुत्र सुरेन्द्र गुप्ता निवासी ग्राम कप्तानगंज को प्राथमिक विद्यालय रानीपुर के पास तिराहे के पास से गिरफ्तार कर ली।
पूछताछ का विवरणः
एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि मृत गन्जू प्रजापति पुत्र स्व. सुरेश प्रजापति निवासी ग्राम कप्तानगंज जो मेरे बगल का ही रहने वाला था, वह मेरी पत्नी के ऊपर गंदी नियत रखता था। मुझे गन्जू की नियत वहुत खराब लगती थी। मैंने उसे कई बार समझाया था, लेकिन वह नहीं मानता था। फिर यह सारी बाते मैंने अपने भतीजा प्रिंस गुप्ता पुत्र लौटू गुप्ता को व्हाट्सअप काल करके बताया था। तब प्रिन्स गुप्ता ने ही मुझसे कहा था कि तुम उसे किसी बहाने से कही दूर ले जाकर उसे मार दो और किसी को बताना मत जो होगा मैं देख लूंगा। प्रिन्स गुप्ता के कहने पर दिनांक 11 मार्च 2024 को समय 11.00 बजे गन्जू प्रजापति को अपने घर से अपनी बाइक से प्लास्टिक का सामान खरीदने के बहाने अपने साथ ले जाकर पहले कौड़िया बाजार में शराब खरीदा। जहां दोनों लोग शराब पिये उसके बाद बसखारी की तरफ ले जाकर दुर्गीपुर गाँव के पास खेतो की तरफ जाने वाले चकरोड पर सुनसान जगह पर गेहूं की खेत में ईंट से उसके सिर व चेहरे पर मारकर उसकी हत्या कर लाश को गेहूं के खेत में छोड़कर फरार हो गया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त ईंट और बाइक बरामद हुई।
