दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
मोहम्मदपुर ब्लाक के बिंद्राबाजार में सूरन गोंड़ ने रानीपुर रजमो ग्राम प्रधान मानसिंह पटेल सहित अन्य गणमान्य अतिथियों की मौजूदगी में मोबाइल हब का उद्घाटन किया।
लोगों को संबोधित करते हुए रानीपुर रजमो ग्राम प्रधान मानसिंह पटेल ने कहा कि वर्तमान समय में मोबाइल लोगों की जरूर का खास साधन बन गया है। इसमें टेक्नोलॉजी का रोजाना विस्तार हो रहा है। इसकी जरूरत अभी के समय में हर व्यक्ति को है। मोबाइल के बिना लोगों का कई काम अधूरा हो जाता है। मोबाइल से बातचीत हो जाती है, अपनों का लोकेशन बराबर मिल जाता है। इस प्रकार के दुकान खुलने से ग्राहकों को लाभ होगा। दुकान के मालिक पिंटू ने कहा कि इस दुकान में सभी कंपनी के मोबाइल सेट उचित मूल्य पर ग्राहकों को उपलब्ध कराने का हमारा प्रयास है। हमारे यहां मोबाइल की रिपेयरिंग भी किया जाता है। मौके पर उपस्थित ग्राम प्रधान मानसिंह, पत्रकार दीपक भारती आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *