
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
बाल दिवस के उपलक्ष्य में एक प्रमुख अखबार द्वारा बाल संवाद कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। इसी क्रम में मंगलवार को पुलिस लाइन सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें शहर के नामचिन स्कूलों के छात्र छात्राएं सीधे पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना से बातचीत किए। इस दौरान छात्रों ने पुलिस अधीक्षक से सवाल जवाब करके काफी प्रसन्नता व्यक्त किए। इस दौरान छात्रों ने आसपास की समस्याओं को भी बेबाकी रखा। जिसका समाधान कराने का पुलिस अधीक्षक ने भरोसा दिया।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना द्वारा करियर, नए कानून, शासन की व्यवस्थाएं, पुलिस की कार्य पद्धति, सुरक्षा व अपराधियों के खिलाफ की जाने वाली कार्रवाई, साइबर क्राइम सहित तमाम विषयों की विस्तार से जानकारी दिए।
एसपी ने कानून और अपराध के तौर तरीकों को लेकर बच्चों के सवालों को जवाब दिया। बच्चे अपने और अपने आसपास के समस्याओं और पुलिस सहयोग पर चर्चा किए। कार्यक्रम के दौरान सरकार, सामाजिक बदलाव और उनकी अहमियत, मोबाइल के प्रयोग पर सावधानी रखने को कहा।

कार्यक्रम में ज्योति निकेतन, स्कूल जीडी ग्लोबल स्कूल, सेंट जेवियर्स हाई स्कूल, प्रतिभा निकेतन स्कूल, इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, सनबीम स्कूल, वेदांता इंटरनेशनल स्कूल, सर्वोदय पब्लिक स्कूल आदि के बच्चे शामिल हुए। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर शैलेन्द्र लाल, सहायक पुलिस अधीक्षक/सीओ सदर अनन्त चन्द्रशेखर, वरिष्ठ पत्रकार सर्वेश कुमार मिश्रा आदि मौजूद रहे।
