रिपोर्टः अरुण यादव

आजमगढ़।
पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने शुक्रवार की देर शाम को एसओ कंधरापुर ब्रह्मदीन पांडेय को लाइन हाजिर कर दिया। इनके स्थान पर जहानागंज थाने में तैनात वरिष्ठ उप निरीक्षक विरेंद्र कुमार सिंह को नया थानाध्यक्ष कंधरापुर नियुक्त कर दिया।

बता दें कि दिनांक एक जनवरी को कॉलर द्वारा यू.पी. 112 पर कॉल करके भैंस चोरी की सूचना दी गयी। मौके पर पीआरवी- 1007 ने पहुंचकर थानाध्यक्ष कन्धरापुर को घटना के बारे में बताया गया। परन्तु थानाध्यक्ष ब्रह्मदीन पाण्डेय द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गयी और न ही कोई अभियोग पंजीकृत किया गया। थानाध्यक्ष कन्धरापुर द्वारा बरती गयी लापरवाही तथा कार्य में उदासीनता के कारण लाइन हाजिर कर दिया गया। इनके स्थान पर वरिष्ठ उप निरीक्षक विरेन्द्र कुमार सिंह थाना जहानागंज को थानाध्यक्ष कन्धरापुर के स्थान पर तैनात किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *