दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
जिले के चार सीओ सर्किलों में सदर सर्किल के सभी थानों के कार्यों की समीक्षा की गयी। फरवरी माह में इस सर्किल के सभी थानों के प्रमुख 30 विंदुओं का कार्य सराहनीय रहा। ऐसे में रविवार को एसपी अनुराग आर्य ने बेहतर कार्य के लिए सीओ सदर आईपीएस शुभम अग्रवाल को पुरस्कृत किया। इनके अलावा अन्य को भी सम्मानित किया गया।
इसके अलावा माह मार्च व अप्रैल 2024 में हुए कार्यों के मासिक मुल्यांकन के आधार पर सर्वश्रेष्ठ क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारी किए गए सम्मानित किया गया।
थाना मूल्यांकन प्रणाली की समीक्षा में कुल 30 बिंदुओं का समावेश करते हुए कार्यो की गुणवत्ता के आधार पर थानों की रैंकिंग देने के लिए विकसित की गई है। इसमें प्रार्थना पत्र, IGRS, FIR पंजीकरण, घटना अनावरण, अपराधियों की गिरफ्तारी, वारंटी गिरफ्तारी, त्रिनेत्र एप्प में अपराधी का डाटा फीड करना, गुंडा एक्ट में कार्यवाही इत्यादि के धनात्मक अंक एवं आम जन से दुर्व्यवहार, भ्रष्टाचार की शिकायत, अपराधी के फरार रहने, समन तामील न करने इत्यादि के ऋणात्मक अंक दिए गए हैं।
सभी 30 बिंदुओं पर जिस थाने को माह में सर्वाधिक अंक प्राप्त होते हैं वह माह का सर्वश्रेष्ठ थाना घोषित किया जाता है।

माह मार्च 2024 के विजेता
इस माह में सीओ फूलपुर अनिल कुमार वर्मा को सर्वश्रेष्ठ क्षेत्राधिकारी चुना गया। जबकि
कोतवाल फूलपुर शशिचन्द्र चौधरी व समस्त पुलिसकर्मी शामिल हैं। इसके अलावा द्वितीय स्थान थाना प्रभारी निजामाबाद सच्चिदानन्द यादव व समस्त पुलिसकर्मी रहे। जबकि तृतीय स्थान थाना प्रभारी रानी की सराय प्रदीप कुमार मिश्रा व समस्त पुलिसकर्मी रहे। इसी क्रम में
माह अप्रैल 2024 के विजेता
सर्वश्रेष्ठ क्षेत्राधिकारी फूलपुर अनिल कुमार वर्मा रहे। जबकि
प्रथम स्थान थाना प्रभारी फूलपुर शशिचन्द्र चौधरी व समस्त पुलिसकर्मी रहे। द्वितीय स्थान थाना प्रभारी मेहनाजपुर हीरेन्द्र प्रताप सिंह व समस्त पुलिसकर्मी चुने गये। इसीक्रम में
तृतीय स्थान पर थाना प्रभारी निजामाबाद सच्चिदानन्द यादव व समस्त पुलिसकर्मी को चुना गया। उपरोक्त सभी को पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य द्वारा मोमेन्टों के साथ प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *