दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
साथी अधिवक्ता की जान माल की सुरक्षा को लेकर दीवानी न्यायालय अभिभाषक संघ के अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर उन्हें वस्तुस्थिति से अवगत कराया।
इस संबंध में दीवानी न्यायालय अभिभाषक संघ की साधारण सभा की आपात बैठक संघ के सभागार में हुई। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष प्रभाकर सिंह ने तथा संचालन संघ के मंत्री अनुराग कुमार दीक्षित ने किया। बैठक में निजामाबाद थाना क्षेत्र के निवासी राम सकल यादव एडवोकेट ने सदन को बताया कि गांव में उनके विपक्षी उनकी फ़सल नहीं काटने दे रहे हैं।निजामाबाद थाना प्रभारी विपक्षी लोगों के प्रभाव में हैं। राम सकल यादव के प्रकरण को लेकर अध्यक्ष प्रभाकर सिंह के नेतृत्व में अधिवक्ताओं के एक शिष्ट मंडल ने पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार से मुलाकात कर पूरे प्रकरण की जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक ने शिष्टमंडल को आश्वस्त किया कि अधिवक्ता राम सकल यादव के साथ कोई अन्याय नहीं होगा। उन्होंने तत्काल थाना प्रभारी निजामाबाद को उचित कार्रवाई का आदेश दिया। इस शिष्ट मंडल में अध्यक्ष प्रभाकर सिंह के साथ-साथ मंत्री अनुराग कुमार दीक्षित, पूर्व अध्यक्ष दयाराम यादव, वीरेंद्र यादव, पूर्व मंत्री अनिल कुमार सिंह, जय प्रकाश यादव, प्रदीप कुमार सिंह आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *