दैनिक भारत न्यूझ

आजमगढ़।
बूढ़नपुर तहसील क्षेत्र के बाबा बरुआ दासपुर पूर्व माध्यमिक विद्यालय टहर वाजिदपुर में शुक्रवार को राधा कृष्ण एवं राजेंद्र प्रसाद सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके पुत्रों द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा 6 से लेकर इंटरमीडिएट तक के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय श्रेणी प्राप्त छात्रों को डॉक्टर आनंद सिंह मनोविज्ञान चिकित्सक एवं ज्ञान प्रकाश सिंह द्वारा पुरस्कृत किया गया। प्रथम श्रेणी प्राप्त करने वाले छात्र को स्मृति चिन्ह एवं 1500 रुपए की धनराशि प्रदान की गई। वहीं द्वितीय स्थान प्राप्त छात्रों को ₹1000 की नगद राशि प्रदान की गई। तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को स्मृति चिन्ह एवं ₹500 की धनराशि प्रदान की गई। कार्यक्रम के आयोजक डा. आनंद कुमार सिंह ने बताया कि कक्षा 6 की अनन्या मौर्य ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिसको ₹1500 नगद और स्मृति चिन्ह देकर के सम्मानित किया गया। कक्षा 7 की सौम्या सिंह को भी ₹1500 स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कक्षा 8 के युवराज सिंह को ₹1500 की नगद धनराशि और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इसी प्रकार से कक्षा 9 की अंजनी को ₹1500 की नगर धनराशि और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कक्षा 10 की सिद्धि गौड़ को ₹1500 नगद एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ श्याम वृक्ष मौर्य प्रोफेसर जीएसएस पीजी कॉलेज ने कहा कि ऐसे आयोजनों से छात्रों में प्रतिस्वर्धा का विकास होगा। विद्यालय के मुख्य अतिथि रामविनय सिंह ने सराहना करते हुए कहा कि निश्चित रूप से यह एक सुनहरी पहल है। आज के समय में लोगों को अपने काम से फुर्सत ही नहीं है जो दूसरे के बारे में सोचें। इन लोगों द्वारा किया गया कार्य बड़ा ही सराहनी है। ऐसे आयोजन से लोगों को अपनी माटी से जुड़ने का अवसर प्रदान होगा। आयोजन डॉक्टर आनंद सिंह ज्ञान प्रताप सिंह ने कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले लोगों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर राज प्रताप सिंह, इंद्र प्रताप सिंह, लाल बहादुर चौरसिया, जयप्रकाश सिंह, वीरेंद्र भारती, गंगा गुंजन राम, विनय सिंह, देवेंद्र सिंह, रघुनाथ मौर्य, राधेश्याम सिंह, वीरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *