दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
सहकारी गन्ना विकास समिति बुढ़नपुर के संचालन/डायरेक्टर पद पर पांच सीटों पर बुधवार की सुबह दस से चार बजे तक मतदान कराया गया। इसके बाद मतगणना और परिणाम घोषित किया गया। बुढ़नपुर गन्ना समिति में पहले से चार संचालक/डायरेक्टर पदों पर निर्विरोध चुने जा चुके थे। पांच संचालक/डायरेक्टर पदों चुनाव हुआ। जिसमें सभी भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों ने बाजी मारी। गजेंधरपट्टी भेदौरा से किरन सिंह, गोरथानी से चंपा सिंह, अमारी से अरविंद वर्मा, लोहरा से चंद्रजीत तिवारी, मुखलिशपुर मीना सिंह ने चुनाव जीता। भारतीय जनता पार्टी लालगंज के जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने सभी संचालक/डायरेक्टर पदों पर जीते प्रत्याशियों को जीत की बधाई दिया।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि इस सहकारी गन्ना विकास समिति, बूढनपुर पर 22 साल से कब्जा किए समाजवादी पार्टी के किले को ध्वस्त किया है। हमारे कार्यकर्ताओं ने अपने अथक परिश्रम कर के प्रतिनिधि, डेलीगेट, संचालक की सीट जीतने का काम किया। अब भारतीय जनता पार्टी के सभापति और उपसभापति बनने से यहां के गन्ना किसानों को लाभ मिलेगा और हजारों गन्ना किसानों की समस्याओं का निराकरण करने का काम कराएंगे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि हर जीत सुशासन की जीत है, भाजपा सरकार ने जो किसानों के हित में फैसले लिए हैं उनकी जीत है। शीर्ष नेतृत्व सहित कार्यकर्ताओं को विशेष बधाई।
समाजवादी पार्टी की जमीन खिसक चुकी है, अब धरातल पर किसान भाजपा के साथ हैँ।इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह,चन्द्रजीत तिवारी, जिला मंत्री अजय यादव, नीरज तिवारी, पूर्व सभापति बालमुकुंद सिंह, मंडल अध्यक्ष प्रिंस सिंह, सुनील पांडेय, आशुतोष चौबे,राजू राजभर, रविंन्द्र प्रताप सिंह बबलू ,ब्लॉक प्रमुख संतोष यादव, उपसभापति बृजेश सिंह, सभापति प्रत्याशी त्रिवेणी सिंह, अभिषेक सिंह, पूर्व चेयरमैन जयप्रकाश पाण्डेय सहित सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहें व जिलाध्यक्ष सहित जीते हुए प्रत्याशी को फूल मालाओं से लाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *