
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली के पद पर स्थानान्तरण होने के पश्चात बुधवार को पुलिस लाइन सभागार में विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस उप महानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र वैभव कृष्ण भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर शैलेन्द्र लाल, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन, अपर पुलिस अधीक्षक यातायात विवेक त्रिपाठी, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर शुभम अग्रवाल एवं समस्त क्षेत्राधिकारी, समस्त थाना प्रभारी व अन्य अधि0/कर्म0गण मौजूद रहे।
पुलिस अधीक्षक को डीआईजी द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट किया गया तथा विदाई समारोह में उपस्थित सभी अधिकारियों द्वारा माल्यार्पण कर विदा किया गया।
