
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
अग्रसेन महिला महाविद्यालय, आजमगढ़ में शुक्रवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में महाविद्यालय के प्रबंधक सुधीर अग्रवाल उपस्थित थे । राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर के कार्यक्रम अधिकारी महाविद्यालय की असिस्टेंट प्रोफेसर सुषमा मौर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना का विशेष शिविर दिनांक 2 मार्च 2024 से 8 मार्च 2024 तक आयोजित किया गया था। उसी क्रम में शुक्रवार को शिविर अंतिम दिन रहा। इस सात दिवसीय शिविर में महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयं सेविकाओं द्वारा प्रतिदिन अनेकों अनेक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। शिविर के अंतिम दिन शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत महाविद्यालय की छात्रा खुशी, प्राची एवं अंजलि ने प्रस्तुत किया। भक्ति गीत राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी जिसे, खुशी द्वारा ही प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम की अगली कड़ी में दहेज प्रथा पर आधारित नाटक की प्रस्तुति नेहा, अंजनी सोनी, खुशी, प्रिया, अमृता सिंह द्वारा प्रस्तुत किया गया। शिव तांडव की प्रस्तुति चंद्रकला ने किया। दुर्गा नृत्य खुशी प्रजापति द्वारा प्रस्तुत किया गया। आज महाशिवरात्रि जैसे पावन पर्व पर भगवान शिव पर आधारित गीत की प्रस्तुति सोनम गोंड़ द्वारा प्रस्तुत किया गया। राम भजन की प्रस्तुति सोनी ने किया एवं लापरवाह अध्यापक के नाटक का मंचन खुशी यादव, खुशी प्रजापति, खुशी पाण्डेय, प्रिया, नेहा यादव अंजलि, प्राची सोनी, अमृता सिंह ने प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुधीर अग्रवाल ने अपने संबोधन में कार्यक्रम अधिकारी सुषमा मौर्य के निर्देशन में शिविर आयोजन के लिए उन्हें बधाई दिया एवं भविष्य में भी इसी तरह उत्साह के साथ कार्यक्रम कराने के लिए प्रोत्साहित भी किया। छात्राओं को शिविर के माध्यम से प्राप्त ज्ञान व जानकारी को अपने जीवन में उतारने हेतु संकल्प दिलाया।
कार्यक्रम का संचालन अर्चिता चतुर्वेदी ने किया। इस विशेष शिविर के समापन के अवसर पर राष्ट्रीय रामायण प्रतियोगिता में जिसमें अनेकों राज्य से बच्चों ने भाग लिया था। जिसमें महाविद्यालय की छात्रा राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयं सेविका रितिका श्रीवास्तव को तीसरा स्थान प्राप्त होने पर प्रबंधक द्वारा सम्मानित एवं बधाई भी दिया गया!
