

दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा मंगलवार की रात के अंधेरे में अचानक से मुबारकपुर और जहानागंज थाने पर पहुंचकर निरीक्षण किया। थाने पर अचानक से एसपी की गाड़ी को देखकर मातहतों में हड़कंप मच गया। ज्यादातर स्टाफ किसी तरह से वर्दी पहनकर अपनी सीट पर पहुंचे।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक थाना मुबारकपुर में थाना परिसर का भवन आदि को देखा। निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना कार्यालय के अभिलेखों का अवलोकन कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। एसपी ने थाना परिसर की साफ सफाई बेहतर रखने को कहा। इस दौरान पुलिस कर्मियों से लागू किये गये नये कानूनों से सम्बन्धित प्रश्न पूछे। इसीक्रम में जहानागंज थाने का निरीक्षण करते समय एसपी ने थाना कार्यालय के अभिलेखों का अवलोकन कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। थाना कार्यालय के सीसीटीएनएस कक्ष का निरीक्षण कर नियुक्त कर्मचारियों को नये कानून के तहत पंजीकृत होने वाले मुकदमों के सम्बन्ध में पूछताछ किए। थाना परिसर में नियमित साफ सफाई बनाये रखने को कहा। इस दौरान थाना परिसर में लगाये गये सीसीटीवी कैमरो की स्थिती परखा। जनसुनवाई रजिस्टर का अवलोकन कर सम्बन्धित पुलिस कर्मी को समस्त प्रा0 पत्रो को रजिस्टर में अंकित करने तथा समय से निस्तारित कराये जाने हेतु निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान पुलिसवालों के हाथपांव फूले हुए थे।
