
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन के प्रयास की हर तरफ तारिफ हो रही है। तारिफ करने वाला उन्होने काम जो किया है।
एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने रविवार को 139 एण्ड्रायड मोबाइल फोन बरामद करके उन लोगों को सौंप दिया। जिनका असल में फोन था। रविवार को पुलिस लाइन परिसर में सभी को यह मोबाइल वापस दिया गया। बरामद हुई कुल 139 मोबाइलों की कीमत करीब बीस लाख रुपये होने का अनुमान है।
इधर अपनी खोई हुई मोबाइल पाने के बाद लोगों के चेहरे खिल उठे। अपनी खोई हुई मोबाइल पाने वालों में से कयी ऐसे भी लोग थे। जो लोन या अपने किसी रिश्तेदार से उधार रुपये लेकर मोबाइल खरीदे थे। इन लोगों के सभी रिकार्ड भी मोबाइल में थे। मोबाइल खोने के बाद से यह लोग काफी परेशान थे। कुछ पीड़ितों ने बताया कि इससे पहले भी हमारी मोबाइल चोरी हुई थी। थाने में जाकर शिकायत भी किए, लेकिन मोबाइल अब तक नहीं बरामद हो सकी। लोगों ने पुलिस को धन्यवाद दिया।
इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि वर्ष 2024 में अब तक कुल 400 एण्ड्रायड मोबाइल फोन बरामद करके उन्हें सौंप दिया गया,जिनकी असल में मोबाइल थी। इन चार सौ मोबाइलों की कीमत करीब 61 लाख रुपये होने का अनुमान है।
एसपी ग्रामीण ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य द्वारा माह फरवरी 2024 से गुमशुदा मोबाइल बरामदगी हेतु अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें गुमशुदा मोबाइल धारकों द्वारा सीईआईआर पोर्टल पर आनलाइन अपनी शिकायत दर्ज की जाती है। एसपी ग्रामीण के मुताबिक पुलिस द्वारा माह फरवरी, मार्च व अप्रैल 2024 में कुल 261 एण्ड्रायड मोबाइल फोन (कीमत लगभग 41 लाख रुपये) बरामद कर मोबाइल फोन स्वामियों को सुपुर्द किये जा चुके हैं। जिसके क्रम में माह मई 2024 में आजमगढ़ पुलिस द्वारा जनपद में खोए हुए कुल 139 एण्ड्रायड मोबाइल फोन जिसकी कीमत लगभग 20 लाख रूपया को सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से बरामद किया गया है।
