
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
जिले के मातनपुर गांव में एचबी पेपर प्रोजेक्ट का उद्घाटन गुरुवार को सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने किया।
सांसद ने कहा कि पेपर प्रोजेक्ट कम्पनी स्थापित होने से क्षेत्र के लोगों को रोजगार मिलेगा। साथ ही लघु उद्योग कारोबारियों को भी राहत मिलेगी। लघु उद्योग कारोबारी एचबी पेपर प्रोजेक्ट से सस्ते दर पर कच्चा माल खरीद करके, अपना कारोबार बढ़ा सकेंगे।
एचबी पेपर प्रोजेक्ट के प्रोपराइटर अमन यादव ने बताया कि, इस कम्पनी में दो सौ प्रकार का पेपर प्लेट, डेढ़ सौ प्रकार का पेपर थाली तैयार किया जायेगा। पेपर प्लेट और थाली बनाने का कच्चा माल सस्ते दाम पर भी यहां से लोगों को मिलेगा। ताकि छोटे और लघु कारोबारियों को भटकना नहीं पड़ेगा।
दिवाकर मौर्या ने बताया कि, यदि आप खुद का अपना बिजनेश खोलना चाहते हैं तो, एचबी पेपर प्रोजेक्ट आपको नया बिजनेस खोलने में मदद करेगा। जैसे नयी मशीन, कच्चा माल के साथ-साथ माल तैयार करने की ट्रेनिंग भी दी जायेगी। यदि छोटे व्यापारी पेपर प्लेट, और थाली तैयार होने के बाद बेचना चाहते हैं तो, एचबी पेपर प्रोजेक्ट आप के द्वारा तैयार माल भी खरीद लेगा।
उद्घाटन के अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव, सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, ओम प्रकाश राय, सर्वोदय पब्लिक स्कूल के प्रबंधक राजेन्द्र प्रसाद यादव, समाजसेवी हंसराज यादव, शैलेश कुमार यादव, चन्द्रेश प्रसाद यादव, कृष्णानन्द यादव, आलोक यादव, रणजीत यादव, केदारनाथ, दिवाकर मौर्य, रामविनय प्रधान अवती, सूर्यभान यादव आदि मौजूद रहे। कम्पनी के डायरेक्टर व पूर्व प्रधान नीलम यादव पत्नी श्रीचन्द ने आये हुए सभी आगन्तुकों का आभार व्यक्त किया।
