
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
अहरौला थाना क्षेत्र के माहुल कस्बे में फरवरी 2022 में जहरीली शराब पीने से कईयों की मौत और कई लोग बीमार हो गये थे। इस घटना में लिप्त सपा विधायक एवं पूर्व सांसद रमाकांत यादव समेत अन्य लोग जेल की हवा खा रहे हैं। जबकि कई सदस्य अभी भी फरार चल रहे हैं। इन्हीं फरार आरोपियों में से एक 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को अहरौला थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी
रवि कुमार क्षत्रि उर्फ राजकुमार पुत्र केश कुमार क्षत्रि है। वह सी0के0 61/8 काशीपुरा थाना चौक विशेश्वरगंज जनपद वाराणसी, हलापता ग्राम खालीसपुर चौकी सरायमोहाना थाना सारनाथ जनपद वाराणसी को मुखबिर की सूचना के आधार पर मंगलवार को बरामदपुर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया।
एसपी ने बताया कि अभियुक्त *1.रंगेश यादव पुत्र बजरंगी यादव, सा0 परतहिया, थाना खुटहन, जनपद जौनपुर आदि 12 नफर के विरुद्ध* केस पंजीकृत है। उक्त गैंग चार्ट के सम्बन्ध में *तत्कालिक थानाध्यक्ष अहरौला मनीष पाल * द्वारा प्रेषित *पूरक गैंग चार्ट* के अनुमोदन के उपरान्त *दिनाँक 10.12.2024* को थाना स्थानीय पर बनाम अभियुक्तों
1. सपा विधायक एवं पूर्व सांसद रमाकांत यादव पुत्र श्रीपति यादव, निवासी सरावां, थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़, हाल पता अम्बारी, थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़
2. नसीम नेता उर्फ नसीम पुत्र मोहिद खान, निवासी रुपाईपुर, थाना अहरौला, जनपद आजमगढ़
3. रवि कुमार क्षत्रि उर्फ राजकुमार पुत्र केश कुमार क्षत्रि, निवासी सी0के0 61/8 काशीपुरा, थाना चौक विशेश्वरगंज, जनपद वाराणसी, हलापता ग्राम खालीसपुर, चौकी सरायमोहाना, थाना सारनाथ, जनपद वाराणसी
4. जोयन्ता कुमार मित्रा पुत्र डाक्टर नील मोनी, निवासी मोहल्ला 71/5 डाक्टर नीलमोनी सरकार स्ट्रीट, थाना बारानगर, जनपद उत्तर 24 परगना पश्चिम बंगाल, के विरुद्ध पंजीकृत हुआ, जिसकी विवेचना वर्तमान में *अमित मिश्रा थानाध्यक्ष अतरौलिया* द्वारा सम्पादित की जा रही है। इन्हीं आरोपियों में फरार 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को एसओ अहरौला अनिल कुमार सिंह द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजवा दिया गया।
