दैनिक भारत न्यूज

मुंबई।
समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी को औरंगजेब के पक्ष में बयान देने का खामियाजा भुगतना पड़ गया।उनके विवादास्पद बयान के कारण पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया है। बुधवार को विधानसभा के कार्यवाही शुरू होते ही संसदीय कार्य मंत्री चंद्रकांत पाटिल द्वारा उनके निलंबन का प्रस्ताव पेश किया गया।
कहा कि “छत्रपति शिवाजी महाराज की पूजा की जाती है। शिवाजी का अपमान करने वाले को आसानी से माफ नहीं किया जा सकता।
बता दें कि सपा विधायक अबू आसिम आज़मी ने ‘छावा’ फिल्म को लेकर एक बड़ा विवाद खड़ा किया था, जो मराठा नायक छत्रपति संभाजी महाराज पर आधारित है। आजमी ने इस फिल्म में ऐतिहासिक घटनाओं के चित्रण की आलोचना की और कहा कि औरंगजेब एक अच्छा प्रशासक था। आजमी ने यह भी कहा था कि “छावा’ फिल्म में गलत इतिहास दिखाया जा रहा है। औरंगजेब ने कई मंदिरों का निर्माण किया था। मुझे नहीं लगता कि वह एक क्रूर शासक था। इसके साथ ही उन्होंने यह दावा किया कि औरंगजेब के शासनकाल में भारत को सोने की चिड़ियां कहा जाता था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *