दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद सभी राजनितिक दलों के लोग पूरी ताकत झोंक दिया है। इसीक्रम में समाजवादी पार्टी की तरफ से सदर लोकसभा सीट से धर्मेंद्र यादव को मैदान में उतारा गया है। गुरुवार को धर्मेंद्र यादव पहली बार क्षे में आ रहे हैं। ऐसे में धर्मेंद्र के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता पूर्वांचल एक्सप्रेस -वे के पास उनके स्वागत में खड़े हैं। बड़ी संख्या में जमा हुए सपाईयों ने पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि इस बार पार्टी जिले की दोनों सीट पर चुनाव जीतेगी। पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ट के जिला उपाध्यक्ष गुलाब राजभर ने कहा कि भाजपा सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ अपनी क्षमता से अधिक बोलते हैं। उन्हें यह ज्ञात होना चाहिए कि जब वह नाच गाना शुरू किए तो ढोलक और हारमुनिया पहली बार सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने दिया था। सपा नेता ने कहा कि धर्मेंद्र यादव भले ही उपचुनाव जीत गये थे, लेकिन इस बार के चुनाव में निरहु को समझ आ जाएगा कि चुनाव क्या होता है। इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ट के विधान सभा अध्यक्ष हरिंदर यादव, सोनू बिंद, जिला सचिव पिछड़ा वर्ग दीनानाथ यादव आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *