
दैनिक भारत न्यूज ब्यूरो
आजमगढ़।
समाजवादी पार्टी की तरफ मंगलवार को भी कई लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की गयी है। साथ ही आजमगढ़ सहित तीन लोक सभा सीटों के लिए प्रभारी बनाया गया है।
मंगलवार को सपा के ट्विटर और अन्य सोशल मिडिया प्लेटफार्मों के माध्यम से जारी किए गये पत्र के मुताबिक कैराना (2) से इकरा हसन, बदायू (23) शिवपाल सिंह यादव, बरेली (25) से प्रवीण सिंह ऐरन, महीरपुर (47) से अजेंद्र सिंह राजपूत, वाराणसी (77) से सुरेंद्र सिंह पटेल, अमरोहा (9) से महबूब अली को बनाया गया है। जबकि आजमगढ़ और कन्नौज के लिए धर्मेंद्र सिंह, अमरोहा के लिए राम अवतार सैनी और बागपत के लिए मनोज चौधरी को प्रभारी बनाया गया है।
कल घोषित किए गये प्रत्याशीः
सपा की तरफ से सोमवार को पार्टी द्वारा लोकसभा क्षेत्र मुजफ्फरनगर (3) से हरेंद्र मलिक, आंवला (24) से नीरज मौर्य, शाहजहांपुर (27) से राजेश कश्यप, हरदोई (31) से ऊषा वर्मा, मिश्रिख (32) से रामपाल राजवंशी, मोहनलालगंज (34) से आरके चौधरी, प्रतापगढ़ (39) से डाक्टर एसपी सिंह पटेल, बहराइच (56) से रमेश गौतम, गोंडा (59) से श्रेया वर्मा, गाजीपुर (75) से अफजाल अंसारी, चंदौली (76) से वीरेंद्र सिंह को प्रत्याशी घोषित किया गया है।
