
दैनिक भारत न्यूज
जौनपुर।
लालच देकर लोगों को धर्म परिवर्तन कराने वाले पति पत्नी को जौनपुर जिले के नेवढ़िया थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को गिरफ्तार किए गये इन दोनों आरोपियों पर एसपी जौनपुर द्वारा 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस को इन दोनों आरोपियों की काफी दिनों से तलाश थी।
जौनपुर जिले के अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में पश्चिम बंगाल के दक्षिणी दिनाजपुर ( पश्चिम बंगाल) जिले के थाना कुमारगंज के काटाकोल जीपी मोहना गांव निवासी मुस्लिम मण्डल पुत्र कबीरूद्दीन उर्फ तमींरूद्दीन उर्फ बोगला मण्डल और उसकी पत्नी मीना बीबी का नाम शामिल है। एसपी ग्रामीण जौनपुर ने बताया कि यह दोनों जौनपुर जिले के नेवढ़िया थाना क्षेत्र में रहते थे। यहां पर लोगों को प्रलोभन देकर उनका धर्म परिवर्तन करा रहे थे। मामला उजागर होने पर पुलिस इनके खिलाफ केस दर्ज करके तलाशने लगी तो आरोपी फरार हो गये। इनका कोई पता नहीं चलने पर एसपी जौनपुर की तरफ से दोनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया। दोनों आरोपी काफी दिनों से फरार चल रहे थे। पुलिस को इनकी तलाश थी। सोमवार को एसओ नेवढ़िया अमित कुमार पांडेय मुखबिर के जरिए सूचना मिलने के आधार पर जलालपुर हाईवे चौराहे से 200 मीटर आगे जौनपुर की तरफ जाने वाले हाईवे के पास से सुबह सात बजे गिरफ्तार कर लिया। यह दोनों आरोपी कहीं भागने की फिराक में थे। पुलिस ने गिरफ्तार इन दोनों आरोपियों का चालान कर जेल भेजवा दिया।
