
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
सिधारी थाने की पुलिस बुधवार की शाम को सैयद बाबा मजार जकविंदा गांव के पास से एक पशु तस्कर को गिरफ्तार कर ली। जबकि दो तस्कर चकमा देकर फरार हो गये। गिरफ्तार तस्कर के पास से चोरी की एक बोलेरो, तमंचा, कारतूस और प्रतिबंधित पशु बरामद हुआ। यह सभी चोरी की इस बोलेरो से प्रतिबंधित पशुओं की तस्करी करते थे।
पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना के मुताबिक सिधारी थाने के वरिष्ठ उपनिरीक्षक भगत सिंह अपनी टीम के साथ सैयद बाबा के मजार (चकविन्दा) के पास से अभियुक्त सलमान पुत्र अंसार निवासी मोहम्मदपुर छिंही थाना बिलरियागंज को गिरफ्तार किया। जिसके पास से चोरी की एक बोलेरो, अवैध तमंचा, कारतूस और प्रतिबन्धित पशु बरामद हुए। जबकि दो व्यक्ति मौके से फरार हो गये। एसपी ने बताया कि फरार तस्करों में जावेद पुत्र मोलई सा. मोहम्मदपुर थाना बिलरियागंज और सुहेल पुत्र अज्ञात सा. जयराजपुर थाना बिलरियागंज का नाम शामिल है। इन दोनों की तलाश की जा रही है।
