
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहां टेलीफोन एक्सचेंज वाले मार्ग के सामने गुरुवार को तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार रीना गोंंड़ पुत्री रंजीत गोंड़ की कुचल कर मृत्यु हो गई हैः जबकि उसकी मां अनीता गोंड़ का दोनो पैर कट गया। और बाइक चला रहे बेटा शुभम् गोंड़ चोट लगने की वजह से घायल हो गया। यह सभी बरदह थाने के बेला मोड़ बउआपार थाना बरदह के रहने वाले हैं। यह तीनों लोग मां,बेटी और बेटा एक बाइक पर सवार होकर अपने घर से निजामाबाद कस्बा में किसी रिश्तेदार की तबीयत खराब होने के कारण देखने जा रहे थे। इस दौरान हादसे में बहन कि मृत्यु हो गई और मां का दोनों पैर कट गया है और भाई को हल्की चोट लगी हैं। उधर घटना स्थल से थोड़ी दूर पर ट्रक चालक गाड़ी खड़ाकर कर भाग गया। घटना की सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी फरिहां प्रमोद कुमार अपने हमराहियों के साथ पहुंचकर लाश को पोस्टमार्टम के लिए और घायलों को एंबुलेंस बुलाकर अस्पताल भेजा और डंपर को पुलिस चौकी पर भेजकर विधिक कार्यवाही कि जा रही है।
