
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
बिलरियागंज ब्लाक क्षेत्र के पटवध कौतुक गांव में स्थित प्रसिद्ध शिव मंदिर पर श्री राम कथा मानस यज्ञ का आयोजन किया गया है। शुक्रवार की सुबह 7:00 बजे से कलश पूजन के उपरांत 501 कन्याओं ने सर पर कलश रखकर प्राचीन शिव मंदिर पटवध र्कौतुक पोखरा पहुंची। वहां से जल लेकर हरहर महादेव, जय श्री राम के घोष के साथ पटवध गांव होते हुए यज्ञ स्थल पर पहुंचे। इस दौरान गाजा-बाजा, हाथी और घोड़ा के साथ काफी संख्या में लोग जयकारा लगा रहे थे। इस प्रकार का नारा लगाते हुए लोग पुरे क्षेत्र का भ्रमण करते हुए चांदपुर, मानपुर, सरैया बाजार होते हुए यज्ञ स्थल पर पहुंचकर कन्याओं द्वारा कलश रखा गया। मंदिर प्रांगण में काफी भीड़ में हर हर महादेव, जय श्री राम के जयकारों से पूरा प्रांगण भक्ति मय हो गया। लोगों ने खूब जमकर जयकारे लगाये। यज्ञ स्थल सुबह से फेरी जयकारों के साथ खुब लगाये। श्रीकांत पांडेय द्वारा यज्ञ पूजन कराया गया। यज्ञ जजमान सुदेश्वरी दत्त उपाध्याय उर्फ रमन्टू उपाध्याय रहे। शाम 7 बजे से रामकथा 10 बजे रात्री तक चलेगी। मानस वक्तागण आजमगढ़ से ललित नारायण गिरी व काशी क्षेत्र के प्रभाकर त्रिपाठी द्वारा प्रवचन किया जाएगा।
