
दैनिक भारत न्यूज
बिलरियागंज।
श्री नव चंडी महायज्ञ की शुरूआत को लेकर कस्बा बिलरियागंज में स्थित राधा कृष्ण मंदिर से गुरुवार को एक सौ एक कन्याओं ने गाजे बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाला। कलश यात्रा मंदिर से प्रारंभ होकर कस्बा का भ्रमण करती हुई दोहरी घाट पहुंची। वहां से कन्याएं कलश में पावन सरयू के जल को भर कर वापस बिलरियागंज लौटीं।कलश युक्त पानी को वैदिक मंत्रों के बीच मंदिर में बने यज्ञमंडप में स्थापित किया गया। इस बीच भीड़ द्वारा मां दुर्गा के जयकारों से वातावरण भक्ति मय हो गया। 27 मार्च को कन्या पूजन होगा। 29 मार्च को सायं पांच से बृहदभंडारे के आयोजन के साथ यज्ञ का समापन होगा।
