

दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
मां शारदा स्नातकोत्तर महाविद्यालय शंभूपुर गहजी स्थित मौनी बाबा मंदिर में पंडित सुभाष चंद्र तिवारी कुंदन द्वारा रचित दुर्वासा महामण्डलेश्वर ब्रह्मर्षि मौनी बाबा रामलाल दास जी महाराज की पावन आरती की शूटिंग हुई। मौनी बाबा की पावन आरती को लोक गायक गंगा गुंजन ने स्वर दिया है। वीडियो डायरेक्ट आशीष राजा और सोनू सजनवा द्वारा वीडियो की शानदार शूटिंग संपन्न हुई।
इस अवसर पर पंडित सुभाष चंद्र तिवारी कुंदन ने कहा कि चमत्कारी सिद्धियों के स्वामी श्री मौनी बाबा अपने तप से अर्जित पुण्य से सदैव लोगों का कल्याण करते रहे। बाबा की यह आरती शिष्यों में बहुत लोकप्रिय है।
इस मौके पर विद्यालय प्रधानाचार्य दिवाकर सिंह, राम मिलन सिंह, लाल बहादुर चौरसिया लाल, महंत संजय कुमार पांडे, अनित प्रकाश सिंह, रजनीकांत तिवारी, हरिद्वार सिंह सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
