दैनिक भारत न्यूज

बिंद्राबाज़ार।
खंड कार्यकारिणी महेशपुर (मुहम्मदपुर ) के नेतृत्व में रविवार को राम जानकी मंदिर बिंद्राबाजार से गाजे बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जो बिंद्राबाजार, मुहम्मदपुर, गंभीरपुर, माँ अगवानी मंदिर रानीपुर रजमो होते हुए पुनः बिंद्राबाजार में आकर समाप्त हुई।
जानकारी के मुताबिक खंड कार्यकारिणी महेशपुर के नेतृत्व में रविवार को दोपहर 12:00 बजे भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें रथ पर श्री राम, लक्ष्मण, सीता व हनुमान जी की भव्य झांकी के साथ पूरे बिंद्राबाजार का भ्रमण करने के बाद यात्रा मुहम्मदपुर, गंभीरपुर, रानी पुर रजमो में बाइक से पूरा भ्रमण करने के बाद पुनः राम जानकी मंदिर बिंद्राबाजार में जाकर समाप्त हुई। शोभायात्रा में जहां जय श्री राम के जयकारे लगते रहे, वहीं महिलाओं ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और फूल बरसाए। इस मौके पर कार्तिक मिश्रा, रूप नारायण उपाध्याय, डॉ आशीष श्रीवास्तव, ब्लॉक प्रमुख विजय विश्वकर्म, राकेश सिंह, संतोष शर्मा, राहुल गुप्ता,भुखानं सिंह,गणेश प्रजापति ,अच्छेलाल सेठ, अजय विश्वकर्मा, महानता प्रसाद विश्वकर्मा, अमित चौरसिया, इंद्रेश राय, वीरेंद्र पाठक, विनय शंकर मिश्रा, पुनीत पाठक, दिनेश प्रजापति, पवन गुप्ता, शिवम ठठेरा, शिव प्रसाद ठठेरा शैलेन्द्र मोदनवाल, समेत अनेक लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *