दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
साइबर क्राइम थाना रानी की सराय की पुलिस ने गुरुवार को आनलाइन जुआ खेलवाने वाले गिरोह का फर्दाफास करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार कर ली। इनके कब्जे से 12 मोबाइल, लैपटाप आदि बरामद हुआ। यह लोग प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हेड आफिस बनाकर यह रैकेट चला रहे थे।
पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना के मुताबिकगिरफ्तार आरोपियों में 1. रणवीर कुमार पुत्र रामप्रवेश सिंह, नि0 सिमरी बख्तियारपुर ,थाना सिमरी बख्तियारपुर, तहसील – अंचल सिमरी बख्तियारपुर ,जि0 सहरसा बिहार, उम्र 25 वर्ष
2. मो0 शारीख शेख पुत्र मो0 नसीम, नि0 पहलाम सिमरी बख्तियारपुर, थाना सिमरी बख्तियारपुर ,जिला सहरसा बिहार, उम्र 22 वर्ष
3. मो0 रफीक पुत्र कय्यूम ,नि0 पहलाम, थाना सलकुआ, बनया इटहरी, जि0 सहरसा बिहार पिन-852127, उम्र 23 वर्ष
4. आलोक कुमार पुत्र संतोष कुमार, नि0 गौरिया, पो0 तिलसहरी ,थाना महराजपुर, जि0 कानपुर ,उम्र 21 वर्ष
5. अंगद कुमार पुत्र अर्जुन सिंह, नि0 पहलाम, थाना सिमरी ,बख्तियारपुर जि0 सहरसा ,बिहार ,उम्र 23 वर्ष
6. बदरुल पुत्र मो0 अनवर, नि0 व थाना सिमरी , बख्तियारपुर , जि0 सहरसा बिहार, उम्र 23 वर्ष
7. कृष्ण कुमार पुत्र महेन्द्र शाहू, नि0 एकडारा, थाना खुटौना ,पो0 बाघा कुशमारा, जि0 मधुबनी बिहार ,उम्र 29 वर्ष का नाम शामिल है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि
साइबर अपराध पर प्रभावी नियन्त्रण बनाये रखने हेतु NCRP COMPLAINTS कि जांच की जाती रही है। इसी क्रम में *थाना अतरौलिया के निवासी शिवकुमार की NCRP कम्पलेन सं0- 2310125003261* की जांच करते हुए इलेक्ट्रानिक सर्विलांस के माध्यम से एक मोबाइल नम्बर की जानकारी प्राप्त हुई। जिसका लोकेशन कमिश्नरेट लखनऊ में आ रही थी। इसी क्रम में कार्यवाही करते हुए एक आनलाइन बेटिंग/गेम/जुआ के नाम से आर्थिक अपराध करने वाले गैंग के *HEAD OFFICE* का पर्दाफाश हुआ। यह संगठित गैंग देश भर में अपनी *ब्राच आफिसों के माध्यम से प्रतिदिन लाखों रूपये की बेटिंग/गेमिंग/जुआ खेलाते थे* और उस पैसे का एक भाग हवाला व क्रिप्टो करेंसी के माध्यम से अन्य देशो जैसे *UAE* इत्यादि में भी भेजवाते थे।

अपराध करने का तरीकाः

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के लैपटाप व मोबाइल की जांच तथा पूछताछ में इनके द्वारा बताया गया कि हम लखनऊ में HEAD OFFICE चलाते हैं तथा हमारे द्वारा निम्नलिखित कार्यो को सम्पादित किया जाता था। HEAD OFFICE द्वारा देश भर में विभिन्न BRANCH OFFICES से इलेक्ट्रानिक बैंकिग के माध्यम से धनराशी फर्जी अकाउटों में प्राप्त करते थे। उन फर्जी खातों का रख रखाव करना, उन पैसों को चिन्हित खातों में स्थानान्तरित करना, कैश विड्राल करना, क्रिप्टोकरेन्सी में बदलना व इसके माध्यम से अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर भेजना व इस सम्बन्ध मे जो भी ट्रान्जेक्शन है। उनका बैलेन्सशीट तैयार करना और उनकी मोनिटरिंग करना आदि कार्य इस HEAD OFFICE से किये जाते थे।

गिरफ्तारी का विवरणः
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि साइबर क्राइम थाना आजमगढ़ के आनलाइन NCRP पोर्टल पर प्राप्त शिकायत की जांच के आधार पर पूछताछ हेतु थाना साइबर क्राइम जनपद आजमगढ़ बुलाया गया था। पूछताछ के दौरान यह पाया गया कि थानें आये सभी 07 अभियुक्त इस अपराध में संलिप्त हैं। अतः इन लोगो को इसी सन्दर्भ में गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से 12 मोबाइल, चार लैपटाप, दो लैपटॉप चार्जर, पांच मोबाइल चार्जर आदि बरामद हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *