
दैनिक भारत न्यूज
बूढ़नपुर।
स्थानीय तहसील क्षेत्र के बाबा प्रथम बहिरादेव में आयोजित राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ शुक्रवार को विधान परिषद के सदस्य धर्मेंद्र सिंह प्रधान ने किया।
स्वर्गीय चंद्रेश सिंह स्मृति में आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रदेश के अलग अलग क्षेत्र की तमाम टीमें भाग ली हैं।
प्रतियागिता का उद्घाटन मैच बेसिक शिक्षा विभाग की टीम आजमगढ़ और हर्ष 11 के बीच खेला गया। जिसमें निर्धारित सात ओवरों में हर्ष 11 की टीम ने बेसिक शिक्षा विभाग आजमगढ़ को तीन रनों से पराजित किया। इस प्रकार हर्ष 11 की टीम सेमीफाइनल में अपनी जगह बना चुकी है। दूसरा क्रिकेट मैच शाहपुर एवं गनपतपुर के बीच खेला गया। जिसमें गनपतपुर की टीम ने 49 रनों से शाहपुर की टीम को पराजित किया। इस प्रकार गनपतपुर की टीम नेवी सेमी फाइनल में अपनी जगह बना चुकी है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद धर्मेंद्र सिंह प्रधान सदस्य विधान परिषद ने कहा कि निश्चित रूप से यह बड़ी ही सुनहरी पहल है। इसके माध्यम से क्षेत्र के खिलाड़ियों को एक अवसर मिलेगा। जिससे वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकेंगे। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि लालगंज जिला के जिलाध्यक्ष विनोद राजभर ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल से खिलाड़ियों में प्रतिस्पर्धा का विकास होता है । खिलाड़ी खेल की बदौलत अपना और अपने क्षेत्र का नाम रोशन करते हैं । कार्यक्रम के आयोजन एडी बेसिक डॉक्टर कौस्तुभ सिंह ने कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और अपने पिता की स्मृति में इस क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी खिलाड़ियों का स्वागत कराया। उन्होने कहा कि इस तरह का आयोजन आगे भी होता रहेगा। बूढनपुर नगर पंचायत के अध्यक्ष प्रतिनिधि गुडलक सिंह ने बताया कि यह प्रदेश स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट प्रतियोगिता है। जिसमें कुल 36 टीम में हिस्सा ले रही हैं। प्रतिदिन आठ टीमें प्रतिभा करेंगी। इस क्रिकेट प्रतियोगिता में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता की तरह से नियम और शर्तों को रखा गया है। इस सात दिवसीय टूर्नामेंट में फाइनल टूर्नामेंट में जो भी टीम है, विजेता और उपविजेता रहेंगे। विजेता टीम को दो लाख रुपया नगद पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं उपविजेता टीम को एक लाख रुपया नगद दिया जाएगा। वैसे तो सभी खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जाएगा, लेकिन फाइनल मैच के खिलाड़ियों को बेहतर पुरस्कार से नवाजा जाएगा। इस क्रिकेट टूर्नामेंट में क्षेत्रीय टीमों के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भी प्रतिभाग कर रहे हैं। इस मौके पर गन्ना समिति के चेयरमैन अध्यक्ष प्रतिनिधि जंग बहादुर सिंह, कन्हैया सिंह, अखंड प्रताप सिंह, अमित सिंह, महेश सिंह, वीरभद्र प्रताप सिंह, देवेंद्र सिंह, जगदंबा प्रसाद सिंह, चंद्रजीत तिवारी, नीरज तिवारी, मंसाराम, बालमुकुंद सिंह सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
