

दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य द्वारा चलाये जा रहे अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने के दृष्टिगत जनपद में फरार चल रहे 30 इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग अलग टीम गठित किया है।
रविवार को एसपी सिटी शैलेंद्र लाल और एसपी ग्रामीण चिराग जैन के नेतृत्व में गठित पुलिस की अलग अलग टीम अपराधियों के घर पहुंचकर उनका लोकेशन ली। साथ ही गांव वालों को जागरुक करते हुए बताया कि बदमाशों के विषय में सूचना देने वाले का नाम और पता गुप्त रखा जाएगा। पुलिस के अधिकारियों ने कहा कि जो भी ग्रामीण इन बदमाशों का लोकेशन बताएगा। उस बदमाश की गिरफ्तारी होने के बाद उस पर घोषित इनाम संबंधित सूचना देने वाले को दिया जाएगा। जिन अपराधियों के घर पुलिस धमकी थी। उनमें 20 इनामिया बदमाश शहरी क्षेत्र और दस ग्रामीण क्षेत्र के रहने वाले हैं।
