दैनिक भारत न्यूज

आजमगढ़।
घर से लापता हुए किशोर की दूसरे दिन शनिवार की शाम को रानीपुर रजमो गांव में स्थित एक ट्यूबवेल के पास लाश मिलने से सनसनी फैल गयी। पुलिस मामले की गुत्थी सुलझाने में जुट गयी है।
लापता किशोर साहिल (16) पुत्र सतिराम था। वह गंभीरपुर थाना क्षेत्र के गंभीरपुर गांव का रहने वाला था। साहिल के पिता सतिराम के मुताबिक साहिल शुक्रवार से लापता था। काफी खोजबीन के बाद भी साहिल का कोई पता नहीं चलने पर शनिवार की दोपहर को सतिराम ने थाने में तहरीर दिया। पुलिस भी साहिल की तलाश में जुटी, इसीबीच शाम करीब पांच बजे गंभीरपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर रजमो गांव में स्थित एक ठ्यूबवेल के पास एक लाश मिलने की जाशकारी हुई। उक्त लाश की पहचान साहिल के रुप में हुई। उसके शरीर पर चोट के निशान थे।
वह तीन भाई और चार बहनों में तीसरे नंबर पर था। माता राधा देवी समेत पूरे परिवार का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक के पिता सतिराम व भाई राहुल ने जमीन के विवाद को लेकर हत्या की आशंका जताई है।
इस संबंध में एसओ गंभीरपुर बसंत लाल ने बताया कि पोस्टमार्टम के जरिए जो भी मौत का कारण स्पष्ट होगा। उसके तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर गुत्थी सुलझाने के प्रयास में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *