
दैनिक भारत न्यूज
आजमगढ़।
देवगांव कोतवाली क्षेत्र के मसीरपुर गांव के जंगल में शनिवार की सुबह एक.व्यक्ति की लाश मिलने से सनसनी फ़ैल गई।
बरदह थाना क्षेत्र के गंगापुर गोगही गांव निवासी बबलू गोंड़ (45) पुत्र बेचन गोंड़ की शनिवार सुबह मसीरपुर जंगल में मृत अवस्था में पड़ा था। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना देवगांव पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। देवगांव पुलिस शुरूआती जांच में पुलिस ने मृत के जेब से कुछ साक्ष्य हाथ लगे जिससे पता लगा की मृतक गंगापुर गोगही निवासी है। जिस पर पुलिस ने फोन से दे दी। पुलिस की शुरूआती जांच में पता चला कि मृतक पत्नी के साथ दिल्ली रहता था। मृतक का यह दूसरा विवाह था। पहली पत्नी से दो बच्चियां हैं स्वीटी 20 वर्ष, छोटी 16 वर्ष जो की ननिहाल में रहते हैं। मृतक दूसरी पत्नि संध्या के साथ दिल्ली रहता था। मृतक के भाई राजकुमार ने यह जानकारी दिया कि मेरा भाई लगभग छः माह पूर्व दिल्ली गया था। दिल्ली से मेरा भाई किस परिस्थिति में आज यहां पहुंचा इसका हमें पता नहीं है। भाई घर नहीं आया था। मृतक के पास से सेल्फास जहर की शीशी भी मिली है। जिले से आई फॉरेंसिक टीम ने जांच में जुटी जांच पड़ताल करने के उपरांत मृतक को पोस्टमार्टम हाउस आजमगढ़ भेज दिया।
